Chhindwara News: कुल्हाड़ी से वार कर सगे भाई को उतारा मौत के घाट

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के बिजोरी में शुक्रवार को पुराने विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी की चोट से बड़े भाई की मौके पर मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि बिजोरी निवासी ५५ वर्षीय इतरलाल पिता चोखेलाल इवनाती का उसके छोटे भाई दसनु इवनाती के बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर शुक्रवार को दसनु ने बड़े भाई इतरलाल पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों भाइयों में पहले भी विवाद हुआ था। पुलिस ने दसनु के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी। शुक्रवार को इन्हीं विवादों के चलते दसनु ने बड़े भाई इतरलाल की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है।

Created On :  

Next Story