Chhindwara News: सुप्रीम कोर्ट से डॉ. प्रवीण सोनी की जमानत याचिका खारिज

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। कोयलांचल के बहुचर्चित जहरीला कफ सिरप कांड के मुख्य आरोपी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी की जमानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। दीपावली से पहले अंतिम कार्य दिवस 6 नवंबर को उक्त आदेश जारी हुआ, जो न्यायालय की वेबसाइट पर 10 नवंबर को अपलोड किया गया।
डॉ. प्रवीण सोनी के खिलाफ बीते साल 5 अक्टूबर 2025 को एफआईआर दर्ज होने के बाद वे 6 अक्टूबर 2025 से न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले दो अन्य डॉ. एसएस ठाकुर और डॉ. अमन सिद्धीकी सहित कफ सिरफ बनाने वाली कम्पनी के मालिक रंगनाथन गोविंदन और कम्पनी की केमिस्ट के. महेश्वरी भी न्यायिक हिरासत में है।
कफ सिरप कांड में पीडि़त पक्ष के स्थानीय अधिवक्ता संजय पटोरिया ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश मेें जमानत का कोई आधार नहीं माना। इस मामले में जारी ट्रायल एक वर्ष में पूरी नहीं होने पर दूसरी अपील करने का उल्लेख किया है।
Created On :  
