Chhindwara News: पुलिस ने कार समेत 78.5 लीटर शराब जब्त की

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। पुलिस टीम ने मंगलवार रात मनकुघाटी-नीमढाना मार्ग पर नवेगांव पुलिस ने एक कार में अवैध शरार जब्त की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 78.5 लीटर देशी, अंग्रेजी शराब, बीयर की बोतलें और परिवहन में प्रयुक्त टाटा नैनो कार जब्त की है।
जब्त मशरुका की कुल कीमत 62 हजार 100 रुपए बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी निरंजन धुर्वे 27 वर्ष, निवासी ग्राम आवरिया, थाना नवेगांव, जिला छिंदवाड़ा का निवासी है। पुलिस ने शराब एवं टाटा नैनो कार क्रमांक एमपी 04 सीएच 7438 को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना नवेगांव में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजन उइके, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश सैयाम, आरक्षक रुमन सिंह मरावी, रामकिशोर धुर्वे एवं श्यामलाल करोचे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Created On :  
