Chhindwara News: बंद खदान में अवैध कोयला खनन सीआईएसएफ ने जब्त किया पांच टन कोयला

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। पेंचक्षेत्र की बंद शिवपुरी फेस थ्री ओपन कास्ट माइंस- ओसीएम में मुखबिर की सूचना पर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल- सीआईएसएफ ने दबिश देकर लगभग पांच टन कोयला जब्त किया, जो लगभग सौ से अधिक बोरियों में भरा मिला।
जिस स्थान पर अवैध खनन का कोयला निकालना पाया गया, वह ओसीएम की खंदक में भरे अथाह गहरे पानी के अत्यंत समीप है। उक्त स्थान तक पहुंचने सीधी खड़ी ढलान-चढ़ाई पगडंडी रास्ता एकमात्र विकल्प है। सीआईएसएफ की कार्रवाई होने संबंधित भनक लगते ही कोल माफिया उक्त स्थल से हट गया।
जब खनन स्थल और कोयला से भरी रखी बोरियों तक पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। बंद ओसीएम में अवैध खनन कर कोयला निकलने की सूचना पर सीआईएसएफ के एक निरीक्षक, तीन जवान, एचसी डीपी सिंह और वेकोलि के दो सुरक्षा पहरियों ने घेराबंदी कर उक्त कार्रवाई की। जब्त कोयला की लो-क्वालिटी का होने से उसका मूल्य लगभग दस हजार रुपए आंका गया। जिसे विष्णुपुरी स्टोर क्षेत्र में सुरक्षित पहुंचाया गया।
Created On :  
