Chhindwara News: कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घरेलू विवाद में बुजुर्ग की हत्या, बेटे पर संदेह

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घरेलू विवाद में बुजुर्ग की हत्या, बेटे पर संदेह
शिव नगर कॉलोनी में सोमवार रात हुई वारदात

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र के शिव नगर कालोनी में घरेलू विवाद के चलते मारपीट में घायल अधेड़ ने मंगलवार को जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। हत्या के इस मामले में पुलिस ने बेटे पर संदेह जताया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी अनुसार मृतक शिव पिता सुंदरलाल मालवी (55) शिवनगर कालोनी निवासी था। सोमवार रात को धारदार हथियार से घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उक्त अधेड़ की मौत हो गई। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हत्या का संदेह जताया है। सूत्रों की माने तो मृतक शराब का आदि था।

सोमवार रात करीब 11 बजे घरेलू विवाद के दौरान हुई मारपीट में उक्त अधेड़ घायल हुआ था। शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव का पीएम कराया। पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इधर हत्या के संदेह पर बेटे से पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस इस मामले को जांच में होना बता रही है।

Created On :  

Next Story