Chhindwara news: तेंदुआ व बाघ की दहशत से जनजीवन प्रभावित

तेंदुआ व बाघ की दहशत से जनजीवन प्रभावित
तेंदुए ने २० बकरियों ,5 बछड़ों और बाघ ने किया गाय का शिकार

डिजिटल न्यूज़ छिंदवाड़ा/सौंसर

पिछले एक पखवाड़े से वन परिक्षेत्र सौंसर में लगातार बाघ और तेंदुए का मूवमेंट बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों में तेंदुए ने बीस बकरियों और बाघ ने एक गाय का शिकार किया है। सौंसर वनपरिक्षेत्र के गांवों में तेंदुआ एवं बाघ के लगातार मूवमेंट से खेती किसानी के अलावा जनजीवन प्रभावित हो गया है। इस बीच राहत की बात यह है कि बीती रात वन्य प्राणियों ने कोई शिकार नहीं किया और वन अमले की सर्चिंग में वे दिखाई नहीं दिए। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि वन्य प्राणी का मूवमेंट हो रहा है। गांवों की सड़कें रात में सूनी हो रही हैं। जानकारी के अनुसार तेंदुए ने बीते दो सप्ताह में 20 बकरियों एवं 5 बछड़ों का शिकार किया है, वहीं बाघ ने एक गाय एवं सियार ने एक नीलगाय के बछड़े का शिकार किया है। तेंदुए का मूवमेंट ज्यादातर जाम नदी किनारे से लगे गांवों में हो रहा है। वन्य प्राणियों के मूवमेंट से पशुओं की सुरक्षा संकट में है। खेतों में कपास चुनाई एवं रबी फसल की तैयारी प्रभावित हो रही है। वन्य प्राणियों के मूवमेंट के पीछे एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि गांवों में पशुओं को खेतों में कच्चे कोठे या खुले में बांधने की पंरपरा के चलते वन्य प्राणियों को आसानी से शिकार मिल रहा है।

सर्चिंग एवं गश्त की जा रही है

वन परिक्षेत्र अधिकारी एम धुर्वे ने बताया कि वन विभाग का अमला वन्य प्राणियों के शिकार क्षेत्र में निरंतर सर्चिंग कर रहा है। वहीं रात्रि में गश्त भी की जा रही है। ग्रामीणों, किसानाें व पशुपालकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Created On :  

Tags

Next Story