विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष में विवाद, झूमाझपटी के बाद मामला थाने पहुंचा

झुर्रे में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम स्थल पर हुआ विवाद

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/परासिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर नया विवाद शुक्रवार को झुर्रे में सामने आया। यहां परासिया विधायक सोहन वाल्मिक और भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के बीच मंच पर ही तीखी नोंक-झोंक के बाद माहौल गरमा गया। नौबत झूमाझपटी तक पहुंच गई। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया।





झुर्रे में संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस और उसके नेताओं पर दोषारोपण किया, तो विधायक सोहन वाल्मिक ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह शासकीय कार्यक्रम है। जिसे राजनीतिक दल का मंच ना बनाया जाए, किन्तु भाजपा जिलाध्यक्ष नहीं रूके तो मामला विवादित हो गया। जपं अध्यक्ष आशा आम्रवंशी ने बंटी साहू के हाथ से स्टैंड माइक छीन कर अलग कर दिया। उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने मामला शांत करने का प्रयास किया। इस बीच कुछ उत्साहित नेताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। धक्का देने से परासिया जपं अध्यक्ष आशा आम्रवंशी नीचे गिर गई। इसके बाद जपं अध्यक्ष ने चप्पल हाथ में उठा ली थी। हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद कार्यक्रम स्थल पर माहौल शांत हो गया था। लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने रावनवाड़ा थाना पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Created On :   19 Jan 2024 5:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story