- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- मंदिर के पास देसी पिस्टल छोड़कर...
Chhindwara News: मंदिर के पास देसी पिस्टल छोड़कर भागा युवक, पुलिस ने किया जब्त, चारफाटक की घटना, धरमटेकड़ी चौकी पुलिस कर रही जांच

Chhindwara News: शहर के चारफाटक क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब फाटक से लगे शिव मंदिर के समीप एक युवक देसी पिस्टल के साथ दिखाई दिया। लोगों की भीड़ इकट्ठी होती देख युवक पिस्टल और बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मंदिर के पुजारी की सूचना पर धरमटेकड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मंदिर के समीप से देसी पिस्टल और संदिग्ध अवस्था में खड़ी बाइक जब्त कर ली है।
चौकी प्रभारी अविनाश पारधी ने बताया कि मंदिर के पुजारी की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने देसी पिस्टल और बाइक जब्त कर ली है, वहीं आरोपी युवक की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और फरार युवक की पहचान के प्रयास कर रही है। क्षेत्रीय लोगों की माने तो युवक काफी देर से मंदिर के आसपास घूम रहा था। युवक के पास देसी पिस्टल देखकर लोगों ने उसे टोका तो युवक पिस्टल वहीं छोड़कर भाग निकला। युवक चौकी क्षेत्र का ही बताया जा रहा है।
यह भी पढ़े -कंटेनर सहित ३२नग गौवंशीय पशुओं को पुलिस ने किया जब्त, आरोपी चालक कंटेनर छोडकर जंगल में हुआ फरार
Created On :   14 Feb 2026 1:58 PM IST












