Chhindwara/Parasia news: जंगल से खेतों में पहुंचा हाथी, किसानों में दहशत

जंगल से खेतों में पहुंचा हाथी, किसानों में दहशत
हाथी को देख ग्रामीण दहशत में

डिजिटल न्यूज़ छिंदवाड़ा/परासिया

पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथियों का मूवमेंट वन परिक्षेत्र से बाहर बना हुआ है। वन विभाग की कार्रवाई सिर्फ निगरानी तक सीमित है। इधर किसान भयभीत है। इसलिए कि हाथी खेतों में मक्का की फसल से अंदर बाहर विचरण करता दिखाई दे रहा है। बुधवार को सुबह एक हाथी वन सीमा से बाहर निकलकर तामिया क्षेत्र में पहुंच गया है। परासिया रोड पर सचकुही ग्राम पंचायत के जैथारी में मक्का फसल के बीच दिखाई दिया। जंगल से भटक कर रहवासी इलाके की ओर बढ़ रहे हाथी को देख ग्रामीण दहशत में है। वे वन विभाग के एक्शन का इंतजार कर रहे है।

Created On :   2 Sept 2026 1:15 PM IST

Tags

Next Story