छिंदवाड़ा न्यूज: तिरंगा रैली... अधिकारी, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एक साथ तिरंगा लेकर निकले सड़क पर

देश भक्ति से ओतप्रोत नारे लगाते और जयकारा करते अधिकारियों, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों को एक साथ एक उद्देश्य को लेकर रैली में शामिल हुए।

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/परासिया।कोयलांचल नगरी परासिया में शुक्रवार को हाथ में तिरंगा लेकर सड़क पर रैली निकाली गई। देश भक्ति से ओतप्रोत नारे लगाते और जयकारा करते अधिकारियों, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों को एक साथ एक उद्देश्य को लेकर रैली में शामिल हुए।

बैंड बाजा की मधुर थाप और एकसाथ दर्जनों हाथों में लहलराते तिरंगा झंडा लेकर शुक्रवार को परासिया में एसडीओ- रिवेन्यू शुभम कुमार यादव, एसडीओ- पुलिस जितेन्द्र जाट, विधायक सोहन वाल्मिक, भाजपा नेत्री ज्योति डेहरिया, जपं अध्यक्ष आशा आम्रवंशी, उपा. जमील खान, परासिया नपाध्यक्ष विनोद मालवीय, टीआई ईश्वरी पटले सहित बड़ी संया में अन्य लोगों ने देशभक्ति की भावना लेकर रैली निकाली। रैली की भव्यता का अनुमान इससे लगा सकते हैं कि दुकानदार, दुकान कर्मचारी, राहगीर और रहवासी भी सड़क किनारे खड़े होकर रैली को निहारते रहे।


Created On :   14 Aug 2026 3:02 PM IST

Tags

Next Story