- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- देवली
- /
- देवली में आंधी और बारिश से भारी...
देवली में आंधी और बारिश से भारी नुकसान, मुरदगांव में 250 और आगरगांव में 150 मकान क्षतिग्रस्त

डिजिटल डेस्क, देवली. तहसील में बुधवार शाम 6 बजे के दौरान आंधी के साथ आई बारिश ने जमकर तबाही मचाई। आंधी के कारण घर, तबेले, पोल्ट्री फार्म का शेड, स्कूल की छत उड़ गई। पेड़, इलेक्ट्रिक पोल, तार टूटकर गिर गए। सैकड़ों घरों की छत उड़ गईं। बागायती खेत की फसलों के साथ पपीता, केले का भी नुकसान हुआ। आगरगांव में करीब 250 मकान तथा आंगरगांव में करीब 150 मकानों की छतें उड़ गईं। इसापुर स्थित जावेद पटेल का बाड़ा भी क्षतिग्रस्त हो गया। पलसगांव स्थित बबन कांबले का कुक्कुट पालन का शेड़ उड़ गया। येसगांव स्थित हरीश दाढे, तुकाराम दाढे के घर का नुकसान हुआ। कोल्हापुर, सिंगरवाड़ी स्थित खेत स्थित तबेले का टीन का शेड़ बैलों के ऊपर गिरने से बैल घायल हुआ। नांदोरा डफरे स्थित वंदना चावरे व करण चावरे के खेत स्थित केले, पपीते की फसल का नुकसान हुआ। देवली में भी आंधी से पेड़, बिजली तार टूट गए। बिजली आपूर्ति खंडित रही। एकपाला परिसर में तेज बारिश हुई। इससे अनेक पेड़ धराशाही हो गए। विद्युत पोल गिरने से महावितरण का भी नुकसान हुआ। आगरगांव समीप पारधी बेड़े के घर के टीन की छत उड़न से भारी नुकसान हुआ। नुकसान के बाद पटवारी ने पंचनामा किया।
तत्काल पंचनामा कर मदद का प्रस्ताव भेजें: तड़स
देवली तहसील में मंगलवार शाम आई आंधी से मुरदगांव बेलसरे के करीब 60 फीसदी नागरिकों के घरों का भारी नुकसान हुआ। देवली परिसर के अनेक गांवों में भी भारी क्षति पहुंची। नुकसानग्रस्त इलाकों का सांसद रामदास तड़स ने जायजा लेकर जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों को तत्काल पंचनामा कर पूर्ण मदद का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। मंगलवार शाम आई आंधी से मुरदगांव बेलसरे गांव के ऋषिकेश गंगाधर मसराम पर पेड़ गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आंधी के कारण गांव के करीब 60 फीसदी लोगों के घरों के टीन के छत उड़ गए। गांव के बड़े पेड़ व बिजली के तार टूट गए। मुरदगांव से कवठा व मुरदगांव से नागझरी मार्ग पर के आम के पेड़ व अन्य पेड़ जमीन से उखड़कर जमीन पर गिर गए। सोनगांव आबाजी व येसनगांव आदि गांवों में भी भारी नुकसान हुआ। भिड़ी के रेलवे स्टेशन की नवनिर्मित शेड की टीन की छत भी उड़ गई। एकपाला के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर देवस्थान पर एक पेड़ गिर गया। सांसद तड़स को ग्रामीणों ने बताया कि ऐसी आंधी अब तक नहीं देखी गई।
Created On :   24 May 2024 6:29 PM IST





