- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- देवली
- /
- पुल के रेलिंग में अटकी तेज रफ्तार...
पुल के रेलिंग में अटकी तेज रफ्तार कार

डिजिटल डेस्क, देवली. सावंगी (मेघे) मेडिकल कॉलेज के 7 छात्रों का 25 जनवरी 2022 को जिस जगर एक्सीडेंट हुआ था। ठीक उसी जगह नागपुर-तुलजापुर मार्ग पर देवली से वर्धा की ओर जाते समय सेलसुरा के नजदीक के पुल के पास 16 अगस्त को सुबह साढ़े 6 बजे के बीच एक कार दुर्घटना हुई। कार क्र. एमएच 29 बी वाई 2918 यवतमाल से नागपुर जा रही थी। इस दौरान सड़क पर अचानक जंगली जानवर कार के सामने आने के कारण यह हादसा हुआ। इससे कार पुल की सुरक्षा दीवार(रेलिंग) से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार पुल से नीचे गिरते-गिरते बची। कार सवार दो लोगों को बुरी तरह चोट आई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए. वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।
Created On :   17 Aug 2022 7:13 PM IST
Next Story




