- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- दिनदहाड़े गांव में घुसा तेंदुआ एक...
Gadchiroli News: दिनदहाड़े गांव में घुसा तेंदुआ एक घंटे तक चढ़ा रहा पेड़ पर

Gadchiroli News तहसील के मालेवाड़ा वनपरिक्षेत्र के तहत खामतला ग्राम पंचायत के वाघभूमि टोली में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ अचानक गांव में घुस गया। ग्रामीणों को देखकर यह तेंदुआ एक पेड़ पर जा चढ़ा।
करीब एक घंटे तक तेंदुआ पेड़ पर रहने के बाद जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ। गांव में यह एक घंटा पूरी तरह भयपूर्ण माहौल में बीता। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए इस दौरान वन विभाग की टीम तैनात रखी गयी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम 4.30 बजे के दौरान एक तेंदुआ अचानक वाघभूमि टोली में घुस गया। इसकी जानकारी ग्रामवासियों को मिलते ही लोगांे में अफरातफरी मच गयी।
यह भी पढ़े -गढ़चिरौली के आत्मसमर्पित माओवादी और युवाओं ने दिल्ली में रेला नृत्य से दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक
इस बीच तेंदुआ गांव के एक पेड़ पर चढ़ गया। इसकी सूचना वनविभाग को मिलते ही विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद शाम 5.30 बजे के करीब तेंदुआ सीधे जंगल की ओर चला गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी अविनाश भडांगे ने बताया कि इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।
Created On :   8 Sept 2026 2:11 PM IST














