Gadchiroli News: इंजेवारी के जंगल में बाघ से भिड़ गया किसान, मुश्किल से बची जान

इंजेवारी के जंगल में बाघ से भिड़ गया किसान, मुश्किल से बची जान
वन विभाग ने लगाए 10 ट्रैप कैमरे

Gadchiroli News जंगल से सटे क्षेत्र में बकरियां चरा रहे किसान पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, किसान ने हिम्मत दिखाते हुए बाघ का सामना किया, जिसके बाद बाघ जंगल की ओर भाग गया। घटना शुक्रवार, 20 नवंबर को सुबह करीब 8.30 बजे आरमोरी वन परिक्षेत्र के इंजेवारी जंगल क्षेत्र में हुई। घायल किसान की पहचान इंजेवारी निवासी नीलकंठ नामदेव लाकड़े (52) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, इन दिनों खेतों में धान कटाई का काम चल रहा है। शुक्रवार सुबह नीलकंठ लाकड़े अपनी बकरियों को लेकर जंगल से सटे खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान जंगल में घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। किसान ने तत्काल अपना बचाव करते हुए बाघ का सामना किया। इसके बाद बाघ जंगल की ओर भाग निकला। हमले में नीलकंठ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की

जानकारी मिलते ही आरमोरी के वन परिक्षेत्र अधिकारी लक्ष्मीकांत ठाकरे, क्षेत्र सहायक एस.पी. तिजारे और वनरक्षक एम.एम. राऊत अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायल किसान का हाल जाना और घटना की जानकारी ली।

बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने लगाए कैमरे : घटना को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने इंजेवारी और देऊलगांव जंगल परिसर में 10 ट्रैप कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों के जरिए बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। वन विभाग ने जंगल क्षेत्र में बाघ का विचरण बढ़ने की आशंका को देखते हुए किसानों और ग्रामीणों से बेवजह जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की है।


Created On :  

Tags

Next Story