- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- अज्ञात वाहन की टक्कर से चीतल घायल
रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से चीतल घायल

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. गोंदिया-कोहमारा नेशनल स्टेट हाईवे पर मुरदोली वन क्षेत्र में वाघदेव देवस्थान के पास अज्ञात वाहन चालक ने एक चीतल को टक्कर मार दी। जिसमें चीतल गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना 24 सितंबर को दोपहर के दौरान हुई। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। पश्चात गोरेगांव वन क्षेत्र की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल चीतल को इलाज के लिए गोरेगांव के वन विभाग कार्यालय में लाया गया। यहां बता दें कि विगत माह भी इसी क्षेत्र में कार की टक्कर से बाघ की मौत हो गई थी। एक माह के भीतर यह दूसरी घटना है। इन घटनाओं को लेकर वन्यजीव प्रेमियों ने नाराजगी जताते हुए वन विभाग से वन्यजीवों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए ठोस उपाययोजना करने की मांग की है।
Created On :   26 Sept 2023 7:16 PM IST
Next Story












