गोंदिया: शासकीय स्तर पर अटका रेलवे उड़ान पुल का निर्माण

शासकीय स्तर पर अटका रेलवे उड़ान पुल का निर्माण
  • टेंडर प्रक्रिया पूरी लेकिन लेटलतीफी
  • गोंदियावासियों के लिए बनी मुसीबत
  • अटका रेलवे उड़ान पुल का निर्माण

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. रेलवे उड़ान पुल पिछले डेढ़ वर्ष पूर्व ही ढहाया गया था। नया उड़ान पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पुरी की जा चुकी है लेकिन शासन की ही लेटलतीफी के कारण रेलवे उड़ान पुल का निर्माण शासन के दफ्तर में ही अटक गया है। जिस वजह से एक ही उड़ान पुल से गांेदियावासी खतरो भरा सफर कर रहे है जो आवागमन करने वालो के लिए भी गंभीर समस्या बन गई है। बता दें कि जिला मुख्यालय गांेदिया-कोहमारा व बालाघाट मार्ग को जोड़ने वाले रेलवे के पुल का निर्माण ब्रिटिश काल में किया गया था। जो काफी जर्जर हो चुका था फिर भी इस जीर्ण पुल से आवागमन जारी था। सुरक्षा को देखते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी नयना गुंडे ने 2 मई 2022 काे आदेश जारी कर इस पुल से आवागमन बंद करने का निर्देश दिया था। निर्देश के तहत जून-जुलाई 2022 को पुल को ढहा दिया गया था। इस दौरान ऐसा लग रहा था कि पुल ढहाने के बाद तत्काल नए पुल का निर्माण किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका। नए उड़ान पुल निर्माण के लिए लोकनिर्माण विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई। बताया गया है कि इस पुल के लिए शासन ने 47 करोड़ 68 लाख रूपए की निधि को मंजूरी दे दी है। इसके पुर्व यह जानकारी दी गई थी कि टेंडर प्रक्रिया पुरी होते ही लगभग सितंबर माह से नए उड़ान पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा लेकिन शासन के दफ्तर मे ही नए उड़ान पुल की फाईल की प्रक्रिया अटक गई है। शहर के एक मात्र उड़ान पुल से ही आवागमन किया जा रहा है। लेकिन यह पुल भी संकरा होने से हर 10 मिनट में ट्राफिक जाम होने का दृश्य सामने आ जाता है। ट्राफिक अधिक बढ़ जाने से इस उड़ान पुल पर अनेक दुर्घटनाए भी हो चुकी है। दो माह पूर्व ही एक युवक की दर्दनाक मौत भी सड़क दुर्घटना में हो चुकी है। यह पुल शहरवासियों के लिए ही नहीं तो इस उड़ान पुल से आवागमन करने वालो के लिए किसी खतरे से कम नहीं है।

47.68 करोड़ की लागत से 553 मीटर का बनेगा उड़ान पुल : इस संदर्भ में सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि इस नए रेलवे उड़ान पुल के लिए शासन द्वारा 47.68 करोड़ रूपए की निधि मंजूर हो चुकी है। इस निधि से 553 मीटर लंबाई का नया रेलवे उड़ान पुल का निर्माण किया जाएगा। लेकिन निधि की मंजूरी को डेढ़ वर्ष का समय बीतने के बावजूद निर्माण कार्य को गति अभी भी नहीं मिल पाई है।

Created On :   12 Oct 2023 11:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story