Gondia News: अवैध रेत परिवहन करने वाले 8 पर केस, 50. 72 लाख का माल जब्त

अवैध रेत परिवहन करने वाले 8 पर केस, 50. 72 लाख का माल जब्त
तीन दिनों में अलग-अलग जगह वाहन और रेत बरामद

Gondia News गोंदिया जिले में अवैध रेत परिवहन और बिक्री करने वालों के खिलाफ स्थानीय अपराध शाखा ने लगातार तीन दिनों में कार्रवाई की। इस दौरान 8 आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। कार्रवाई में 7 ब्रास रेत, 5 ट्रैक्टर और 1 टिप्पर सहित कुल 50 लाख 72 हजार रुपए का माल जब्त किया गया। । 14 सितंबर को स्थानीय अपराध शाखा के दल को जानकारी मिली कि दवनीवाड़ा पुलिस थानांतर्गत महालगांव घाट स्थित वैनगंगा नदी पात्र से रेत निकालकर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। इसके बाद महालगांव से रतनारा मार्ग पर नाकाबंदी की गई।

इस दौरान दो ट्रैक्टरों को रोककर जांच की गई। दोनों ट्रैक्टरों मंे रेत पाई गई और चालकों के पास परिवहन का आवश्यक परमिट नहीं था। पुलिस ने दो ट्रैक्टर, ट्रॉलियों और 2 ब्रास रेत सहित कुल 15 लाख 12 हजार रुपए का माल जब्त किया। इस मामले में महालगांव निवासी राजकुमार नैताम नागपुरे (30), देवरी निवासी जितेंद्र तिलकचंद ठाकरे (44) के खिलाफ दवनीवाड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया। उसी प्रकार 15 सितंबर को रावणवाड़ी पुलिस थानांतर्गत तेढ़वा और डांगुर्ली घाट पर की गई कार्रवाई में एक ट्रैक्टर, ट्रॉली से 1 ब्रास , एक टिप्पर से 2 ब्रास रेत बरामद की गई। इस कार्रवाई में 21 लाख 18 हजार रुपए का माल जब्त किया गया।

इस मामले में खिलेंद्र रामकिशोर म्हात्रे (29), प्रदीप खुशाल भुरे (22), राहुल राजू उईके (25) तथा टिप्पर मालिक यश राधेश्याम लिल्हारे के खिलाफ रावणवाड़ी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। 16 सितंबर को डुग्गीपार पुलिस थानांतर्गत सालईटोला से चिरचाली मार्ग पर अवैध रेत परिवहन की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर दो ट्रैक्टरों को रोका। इस कार्रवाई में दो ट्रैक्टर, ट्रॉलियों और 2 ब्रास रेत सहित कुल 12 लाख 12 हजार रुपए का माल जब्त किया गया। इस मामले में डव्वा निवासी आशीष राजकुमार राऊत (28), मेघनाथ सखाराम उंदीरवाड़े (53) के खिलाफ डुग्गीपार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।


Created On :   17 Sept 2026 4:03 PM IST

Tags

Next Story