Gondia News: चक्रवाती तूफान के बाद अब मुसामू का साया, गोंदिया में फिर बारिश की आशंका से किसानों की बढ़ी चिंता

चक्रवाती तूफान के बाद अब मुसामू का साया, गोंदिया में फिर बारिश की आशंका से किसानों की बढ़ी चिंता
  • आसमान में छाए घने बादलों ने बढ़ाई किसानों की धड़कनें
  • जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान
  • बारिश हुई तो कटाई के लिए तैयार धान की फसल को हो सकता है नुकसान

Gondia News जिले में मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों की चिंता एक बार फिर बढ़ा दी है। अर्नब के बाद अब ‘मुसामू’ का साया मंडराने की चर्चा के बीच मंगलवार, 3 नवंबर को आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया है।

मौसम में आए इस बदलाव से किसानों की धड़कनें तेज हो गई हैं। पहले ही बारिश और फसल की स्थिति को लेकर परेशान किसानों के सामने अब मौसम की अनिश्चितता नई चुनौती बनकर खड़ी हो गई है। 4 नवंबर को जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। बता दें कि जिले में धान की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। ऐसे में मौसम का हर बदलाव किसानों के लिए महत्वपूर्ण होता है।

खेतों में खड़ी धान की फसल को लेकर किसान पहले से ही चिंतित हैं। अब आसमान में घने बादलों की मौजूदगी ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। किसानों को डर है कि यदि मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज बारिश हुई, तो खेतों में कटने के लिए तैयार खड़ी फसल को नुकसान पहुंच सकता है। विगत दिनों चक्रवाती तूफान अर्नब की वजह से जिले में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई थी। जिससे अनेक किसानों की कटी हुई फसल प्रभावित हुई।


Created On :  

Tags

Next Story