Gondia News: जीपीएस टैग लगा दुर्लभ सारस मृत मिला, मौत की वजह पर सस्पेंस

जीपीएस टैग लगा दुर्लभ सारस मृत मिला, मौत की वजह पर सस्पेंस
  • दासगांव में खेत में मिला सारस का शव, शरीर पर जख्म के निशान
  • संक्रमण से मौत की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
  • जीपीएस बंद होने से नहीं मिल सकी लोकेशन, संरक्षण को लेकर उठे सवाल

Gondia News गोंदिया तहसील के दासगांव में 27 अक्टूबर को दुर्लभ माना जाने वाला सारस पक्षी मृत अवस्था में दिखाई पड़ा। पक्षी पर जीपीएस टैग लगा हुआ था। यह सारस के एक जोड़े का सदस्य था, उसके साथ एक कम उम्र का सारस भी दिखाई देता था। प्राथमिक अनुमान के अनुसार पक्षी की मौत दो दिन पूर्व होने की आशंका है। मृत सारस के जीपीएस टैग लगे शरीर के हिस्से के पास जख्म दिखाई दिया, जिसके कारण संक्रमण से उसकी मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मृत्यु का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होने की संभावना है। इस घटना से सारस पक्षियों के संरक्षण और निगरानी को लेकर सवाल खड़े हुए हंै। कोठेकर नामक किसान ने उसके खेत में सारस पक्षी मृत अवस्था में मिलने की जानकारी दी। जिसके बाद वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर मृत सारस का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद कुडवा नर्सरी में लाकर उसका अग्नि संस्कार किया गया। सारस पक्षियों की संख्या जिले में 30 से 35 होने का अनुमान है।

लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी : जीपीएस टैक के माध्यम से सारस की लोकेशन का पता चलता है। लेकिन मृत सारस पर लगा जीपीएस बंद होने के कारण उसका लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी। -प्रशांत हुमने, वन परिक्षेत्र अधिकारी, गोंदिया


Created On :  

Tags

Next Story