Gondia News: गोंदिया में शराब मुक्त गांव बनाने सड़क पर उतरी नारी शक्ति

गोंदिया में शराब मुक्त गांव बनाने सड़क पर उतरी नारी शक्ति
सलंगटोला, मंदीटोला बड़ा मोगरा व छोटा मोगरा में हो रही अवैध शराब की बिक्री

Gondia News शराबखोरी के कारण उजड़ रहे परिवारों और बच्चों के भविष्य को लेकर महिलाओं में भारी आक्रोश है। 5 गांवों को शराब मुक्ति दिलाने के लिए ग्रामांे की नारी शक्ति सड़क पर उतरी। विरोध प्रदर्शन करने के लिए महिलाएं 26 अक्टूबर को एकत्रित हुईं। इस दौरान शराब मुक्ति के नारे लगाते हुए गांवों में रैली भी निकाली । जिसमें बच्चों से लेकर महिला बचत गट की महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

गोंदिया जिले के अनेक ग्रामों में महिलाओं ने अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सड़क अर्जुनी तहसील अंतर्गत राजगुडा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आनेवाली सलंगटोला, मंदीटोला, बड़ा मोगरा व छोटा मोगरा में अवैध रूप से शराब की बिक्री बड़े पैमाने पर की जा रही है।

प्रदर्शन में सरपंच सुषमा मरसकोल्हे, उपसरपंच लेखलाल टेकाम, शांता सयाम, अरूण लेदे, वर्षा लाडे, अनिता लेदे, देवानंद गेडाम, रंजु पटने, पुष्पमाला पंचभाई, शिल्पा मेश्राम, सीमा घाटे, पूरणलाल कोडापे, डी.एच.पटने, संघपाल वैद्य, लिकु मडावी, लता कडवते, कुंदा पटने, सीमा पटने, सूत्रधार मेश्राम, वामन मरसकोल्हे शामिल थे।


Created On :  

Tags

Next Story