Gondia News: गोंदिया जिले की हजारों एकड़ जंगल आग की चपेट में

गोंदिया जिले की हजारों एकड़ जंगल आग की चपेट में
वन विभाग में प्रबंधन का अभाव

Gondia News गोंदिया प्रादेशिक वन विभाग के अंतर्गत आने वाले नवेगांवबांध, देवरी, चिचगड एवं आस-पास के क्षेत्रों में इन दिनों जंगल में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। लेकिन इस ओर वन विभाग का रवैया उदासीन दिखाई पड़ रहा है। हजारों एकड़ जंगल आग की भेंट चढ़ चुके है। 28 मार्च को ही दोपहर 2.30 से 3 बजे के दौरान नवेगांवबांध सानगडी मार्ग पर भुरसीटोला से भिवखिड़की के बीच जंगल में आग लगने की घटना प्रकाश में आयी। इस संबंध में वन विभाग द्वारा स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं का दावा किया जा रहा है, लेकिन घटनास्थल पर विभाग का कोई कर्मचारी नजर नहीं आया।

एसटी महामंडल के सेवानिवृत्त कर्मचारी उत्तम गोंधले द्वारा इस घटना की जानकारी दिए जाने के बाद कहीं जाकर वन विभाग में हलचल शुरू हुई। प्राकृतिक वन संपदा से परिपूर्ण इस घने जंगल में आए दिन आग लगने की घटनाएं घटित हो रही है। लेकिन इस पर नियंत्रण के लिए वन विभाग के पास न तो पर्याप्त कर्मचारी है और न ही प्रभावी तकनिक है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में एक वन रक्षक पर लगभग 1000 से 1100 हेक्टेयर जंगल की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इतने बड़े क्षेत्र में सुरक्षा करना किसी कर्मचारी के लिए साधारण बात नहीं है।

वर्तमान में महुआ फुल संकलन और तेंदुपत्ता तोडाई का मौसम सामने आने के कारण वनक्षेत्रों में मानवीय गतिविधियां बढ़ गई है। वन विभाग के पास दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की संख्या भी काफी कम होने के कारण वन रक्षक अपने आपको असहाय महसूस कर रहे है। आग पर नियंत्रण पाने के लिए वन विभाग के पास ब्लोअर्स उपलब्ध है, लेकिन उनके लिए इंधन ही उपलब्ध नहीं है। ऐसे में लाखों रूपए खर्च कर खरीदे गए फायर ब्लोअर्स मशीने कार्यालयों मंल पड़ी धूल खा रही है। गत वर्ष और इस वर्ष भी आग बुझाने के दौरान वन मजदूरों की झुलसकर मृत्यु हो जाने की घटनाएं सामने आयी है। इसके बावजूद उन्हे न तो सुरक्षा उपकरण दिए गए है और न ही कोई वैज्ञानिक प्रशिक्षक जान जोखीम में डालकर काम करने वाले इन मजदूरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने में प्रशासन सफल नहीं रहा है। यदि समय रहते उच्चस्तर पर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो बड़ी मात्रा में जन-धन की हानी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

Created On :   31 March 2026 6:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story