- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- गोंदिया रेलवे स्टेशन में होगा...
Gondia News: गोंदिया रेलवे स्टेशन में होगा ब्लॉक, 14 ट्रेनें की गई रद्द

Gondia News नागपुर मंडल के गोंदिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 3 (लाइन नंबर 5) पर वॉशेबल एप्रन का डिस्मेंटलिंग एवं बैलेस्टेड ट्रैक मेंं रूपांतरण कार्य करने 5 से 24 अप्रैल तक ब्लॉक किया जाएगा। जिससे कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस कार्य के चलते लाइन नंबर 5 (अप मेन लाइन) पर 20 दिनों के लिए यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा।
रद्द होनेवाली ट्रेनों में लंबी दूरी के लिए चलनेवाली ट्रेनों का भी समावेश है। जिसमें 4 से 24 अप्रैल तक गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, 6 से 26 अप्रैल तक गाड़ी संख्या 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस, 5 से 25 अप्रैल तक गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर) एक्सप्रेस, 7 से 27 अप्रैल तक गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस, 2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 एवं 22 अप्रैल को गाड़ी संख्या 12410 हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस, 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 एवं 24 अप्रैल को गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 4, 6, 7, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20 एवं 21 अप्रैल तक गाड़ी संख्या 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस, 6, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22 एवं 23 अप्रैल को गाड़ी संख्या 12102 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 एवं 23 अप्रैल तक गाड़ी संख्या 12807 विशाखापत्तनम- हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 एवं 25 अप्रैल तक गाड़ी संख्या 12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस, 5 से 25 अप्रैल तक गाड़ी संख्या 68815 बल्लारशाह-गोंदिया मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 68816 गोंदिया - बल्लारशाह मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 78805 गोंदिया-कटंगी डेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 78806 कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
यह भी पढ़े -डॉ पडोले ने कहा - धान खरीद का टारगेट बढ़ाया जाए भंडारा-गोंदिया के किसान बेचने से रह गए वंचित
इन ट्रेनों को दूसरे स्टेशन में नियंत्रित किया जाएगा : गोंदिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर ब्लॉक के चलते कुछ ट्रेनों को दूसरे स्टेशन में नियंत्रित किया जाएगा। जिसमें 5 से 25 अप्रैल तक गाड़ी संख्या 68802 गोंदिया-बल्लारशाह पैसेंजर, गाड़ी संख्या 68803 बल्लारशाह-गोंदिया पैसेंजर, गाड़ी संख्या 68804 गोंदिया-बल्लारशाह पैसेंजर, गाड़ी संख्या 68805 चांदाफोर्ट-गोंदिया पैसेंजर, गाड़ी संख्या 68806 गोंदिया-वड़सा पैसेंजर को हिरडामाली स्टेशन में नियंत्रित किया जाएगा, यह ट्रेनें गोंदिया-हिरडामाली के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार 4 से 25 अप्रैल तक गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस एवं 5 से 26 अप्रैल तक गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस को दुर्ग में नियंत्रित किया जाएगा, यह ट्रेनें गोंदिया-दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।
Created On :   19 March 2026 4:06 PM IST














