- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- गोंदिया में हाथियों ने रौंदी 60 एकड़...
Gondia News: गोंदिया में हाथियों ने रौंदी 60 एकड़ की फसलें , ड्रोन कैमरों से सर्च ऑपरेशन शुरू
Gondia News गड़चिरोली के जंगलों से हाथियों का झुंड फिर से गोंदिया जिले की सीमा में घुस आया है। अर्जुनी मोरगांव तहसील में हाथियों के झुंड ने प्रवेश कर क्षेत्रवासियों की नींद उड़ा दी है। उसके बाद 12 मार्च को हाथियों का झुंड फिर से गड़चिरोली की ओर लौट गया था। लेकिन फिर से यही झुंड गुरुवार-शुक्रवार के मध्यरात्रि के दौरान फिर इसी क्षेत्र में लौटकर आकर फसलों को तबाह करने लग गया है।
हाथियों ने लगभग 60 एकड़ में लगी मक्के की फसलों को नष्ट कर दिया है। जिसे देखते हुए वनविभाग ने हाथियोंं को नियंत्रण में लाने के िलए गुल्ला टीम बुला ली है। गुल्ला टीम व ड्रोन कैमरो के माध्यम से गोठनगांव वनपरिक्षेत्र में हाथियों का सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। क्षेत्र में इतनी दहशत निर्माण हो गई कि, अब किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं।
हाथियों के पगमार्ग दिखाई दे रहे : वडेगांव बंध्या व अन्य क्षेत्रों में हाथियांे के पगमार्ग दिखाई दे रहे हैं। इसी क्षेत्र की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। नागरिकों को सतर्कता बरतने का आव्हान गांव-गांव में जाकर किया जा रहा है। - मिलिंद पवार, आरएफओ, गोठनगांव वनपरिक्षेत्र
महुआ फूल की महक से खिंचे चले आए हाथी : गोंदिया जिला वनसंपदा से संपन्न है। जंगल तथा खेतों में बड़े पैमानों पर महुआ फूल के वृक्ष हैं। महुआ फूल चुनने का मौसम मार्च माह के दूसरे सप्ताह से शुरू हो चुका है। वृक्षों पर महुआ फूल खिलने से उनकी खुशबू दूर-दूर तक महक रही है। महुआ फूल का भोजन हाथियों को अधिक पसंद होने से गंध से गड़चिरोली की सीमा पार कर गोंदिया के अर्जुनी मोरगांव तहसील मंे झुंड चलकर आया है। पिछले 5 वर्षों से इसी मौसम में हाथियांे का झुंड इस क्षेत्र में प्रवेश कर विचरण करते हुए दिखाई देता है।
कोलकत्ता की गुल्ला टीम पहुंची । हाथियों को बिना नुकसान पहुंचाए नियंत्रित लाने का काम गुल्ला टीम के माध्यम से किया जाता है। बताया गया है कि गड़चिरोली जिले में हमेशा हाथियों का विचरण होने से उन्हें नियंत्रण में लाने के लिए वनविभाग ने कोलकत्ता से गुल्ला नामक टीम को तैनात की है। यह टीम पारम्पारिक तरीकों और समझदारी से हाथियांे के झुंड को बिना नुकसान पहुंचाए जंगल की ओर सुरक्षित वापस भेजती है। यह टीम मानव व हाथियों के हिसंक संघर्ष को रोकने में प्रभावी रूप से काम करती है। पारंपारिक व तकनीकों से हाथियों को नियंत्रित कराने में टीम के सदस्यों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। गोंदिया वनविभाग ने भी इस टीम को बुला लिया है। जिसके माध्यम से गोठनगांव वनपरिक्षेत्र में गश्त बड़ा दी है।
Created On :   14 March 2026 6:42 PM IST

















