- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- जंगली सुअरों ने बर्बाद की धान की...
Gondia News: जंगली सुअरों ने बर्बाद की धान की फसल , दोहरे संकट से चिंता में घिरे किसान

Gondia News अर्जुनी मोरगांव तहसील के अनेक गांवों में इन दिनों धान की फसल पर खोडकीड़ा, तुडतुडा, मावा जैसी बीमारियों का प्रकोप दिखाई पड़ रहा है। ऐसे में अब जंगली सgअरों के उपद्रव के कारण भी किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। जिसे किसान दोहरे संकट में फंसे दिखाई पड़ रहे हैं।
तहसील के सावरटोला परिसर में जंगल से सटे गांवों में जंगली सुअरों के झुंड खेतों में घुसकर धान की फसल को बर्बाद कर रहे हंै। जिससे किसानों को भारी नुकसान सहन करना पड़ रहा है।
इस वर्ष खरीप की फसल पर विभिन्न प्रकार की बीमारियों का संक्रमण दिखाई देने के कारण किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए बार-बार कीटनाशक का छिड़काव करना पड़ रहा है। जिससे उत्पादन लागत में बढ़ोत्तरी हो रही है। पहले से ही बढ़ते खर्च के कारण आर्थिक संकट में फसे किसानों को अब वन्य प्राणियों के उपद्रव का भी सामना करना पड़ रहा है।
Created On :   19 Sept 2026 3:16 PM IST














