दर्दनाक: ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मृत्यु, नवेगांव मार्ग पर हुआ हादसा

ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मृत्यु, नवेगांव मार्ग पर हुआ हादसा
  • गड्‌ढों के कारण बेकाबू हुआ ट्रैक्टर
  • नवेगांव मार्ग पर हुआ हादसा
  • कार की टक्कर से दोपहिया सवार गंभीर

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. दवनीवाड़ा पुलिस थानांतर्गत नवेगांव मार्ग पर गड्‌ढे में से ट्रैक्टर जाने से ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार 9 अक्टूबर को सुबह के दौरान सामने आई। मृतक का नाम भूमेश्वर योगराज कांबड़े (26) बताया गया है। इस संदर्भ में जानकारी दी जा रही है कि दवनीवाड़ा पुलिस थानांतर्गत नवेगांव पहाड़ी मार्ग से ट्रैक्टर पर बैठकर मजदूर काम पर जा रहे थे। लेकिन मार्ग पर इतने बड़े-बड़े गढ्ढे हैं कि इन गड्‌ढों से जब ट्रैक्टर जा रहा था तब एक साइट के ट्रैक्टर के चक्के गढ्ढों में चले गए जिस कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और पलट गया। इस घटना में ट्रैक्टर पर सवार भूमेश्वर कांबड़े नामक मजदूर ट्रैक्टर के इंजन में दब गया। जब उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया तो उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक दवनीवाड़ा पुलिस द्वारा घटना का पंचनामा किया जा रहा था।

कार की टक्कर से दोपहिया सवार गंभीर

उधर गोरेगांव पुलिस थानांतर्गत जानाटोला-तहसील कार्यालय मार्ग के बीच कार की टक्कर से दोपहिया सवार गंभीर रूप से घायल हो जाने की घटना 8 अक्टूबर की रात 8.30 बजे के दौरान सामने आई है। इस घटना मंे पिंडकेपार निवासी उमेंद्र देवीलाल कटरे (17) गंभीर रूप से घायल हो गया है। गोरेगांव पुलिस ने घटना का मामला दर्ज किया है। इस संदर्भ मंे जानकारी दी जा रही है कि गोरेगांव तहसील के पिंडकेपार निवासी उमेंद्र कटरे यह बालक अपने मामा के गांव मोहगांव से दोपहिया वाहन क्रमांक एमएच 35 एके 2515 पर सवार होकर गोरेगांव मार्ग से पिंडकेपार की ओर जा रहा था। इसी दौरान कार क्रमांक सीजी 04 एचयु 8044 से दोपहिया वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार बताई जा रही है कि दोपहिया वाहन सवार उमेंद्र कटरे गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए ग्रामीण अस्पताल गोरेगांव में भर्ती किया गया। कार्यरत डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार कर आगे के उपचार के लिए गोंदिया मेडिकल कालेज भेज दिया है। बताया जा रहा है कि घायल उमेंद्र की हालत चिंताजनक बनी हुई है। गोरेगांव पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Created On :   10 Oct 2023 2:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story