Jabalpur News: ईडब्ल्यूएस के 444 पदों को घटाकर 37 करने को चुनौती

हाईकोर्ट ने राज्य शासन और कृषि विभाग से मांगा जवाब

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पदों के लिए निर्धारित ईडब्ल्यूएस की 444 सीटों को घटाकर 37 किए जाने को चुनौती दी गई है। जस्टिस विशाल धगट की एकल पीठ ने राज्य शासन और कृषि विभाग को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। यह याचिका सतना निवासी शुभेन्द्र तिवारी की ओर से दायर की गई है। अधिवक्ता सचिन पांडे ने बताया कि कृषि विभाग ने 3 जुलाई 2026 को ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें 444 पद ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित किए गए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई की शाम को परिपत्र जारी कर ईडब्ल्यूएस के 444 पदों को घटाकर 37 कर दिया गया। इससे याचिकाकर्ता के हित प्रभावित हुए है। प्रांरभिक सुनवाई के बाद एकल पीठ ने अनावेदको को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।

Created On :  

Next Story