Jabalpur News: नौ माह में बढ़े 32 हजार से अधिक मतदाता, पुरूष के मुकाबले महिला मतदाता 32 सौ बढ़े
डिजिटल डेस्क,जबलपुर। जिलें में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य लगातार जारी है। खास बात यह है कि हाल ही के 9 माह में मतदाताओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। फरवरी माह में हुए मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में जो आंकड़े 17 लाख 26 हजार 619 पर थे, उनमें 32 हजार 191 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी के बाद संख्या मतदाता संख्या 17 लाख 58 हजार 810 पहुंच गई है। आश्चर्य की बात यह है कि इस बढोत्तरी के आंकड़ों में महिलाओं ने बाजी मारी है। पुरूष के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या 3 हजार 2 सौ 96 अधिक बढ़ी है। वहीं 16 हजार 438 नए मतदाता भी जोड़े गए है।
उल्लेखनीय है कि जिलें में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य हो रहा है। इसमें पिछली मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद जो नाम छूट गए है आैर जो अभी 18 वर्ष की आयु पार कर गए है उन युवा मतदाताओं के नाम भी जोड़े जा रहे है।
वर्तमान की मतदाता संख्या के आंकड़े
- कुल मतदाता संख्या: 1758810,
- पुरूष मतदाता संख्या: 895638,
- महिला मतदाताओं की संख्या: 863105,
- 18 से 19 वर्ष के नए मतदात़े: 16438,
- 85 वर्ष या इससे अधिक आयु के: 6950,
- दिव्यांग मतदाता: 19674,
21 फरवरी 2026 की स्थिति में
- कुल मतदाता संख्या: 1726619,
- पुरूष मतदाता संख्या: 881191,
- महिला मतदाताओं की संख्या: 845362,
- अन्य मतदाताओं की संख्या: 66,
शिविर मे माध्यम से विशेष अभियान
मतदाताओं के नाम जोड़ने का क्रम निरंतर जारी है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। मतदान केंद्रों पर 14 नवंबर के साथ ही 15, 21, 22, 28 और 29 नवंबर तथा 5 दिसंबर और 6 दिसंबर को भी विशेष कैम्प लगाएं जाएंगे।
Created On :  
