जबलपुर न्यूज: मुख्यमंत्री ने जबलपुर में विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने दी जबलपुर को विकास कार्यों की सौगात,डुमना नेचर पार्क में 11 लाख पौधारोपण का शुभारंभ


डिजिटल डेस्क जबलपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने शनिवार को जबलपुर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने डुमना नेचर पार्क में 11 लाख पौधा रोपण का भी शुभारंभ किया। घंटाघर स्थित कन्वेंशन सेंटर के गीता भवन में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। कार्यक्रम में सी एम ने शहर के अधोसंरचनात्मक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों और परियोजनाओं का एक क्लिक में लोकार्पण किया। इस दौरान अमृत 1.0 सीवेज परियोजना, रजक समाज के कल्याण के लिए सर्वसुविधायुक्त लॉन्ड्री क्षेत्र की सौगात, गुरंदी में नव-निर्मित आधुनिक मत्स्य विक्रय केंद्र का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री डाॅं. मोहन यादव के द्वारा डिजिटल युग का शुभारंभ करते हुए पी.एम. स्वनिधि के वेंडरों को क्रेडिट कार्ड वितरण कर डिजिटल लेनदेन करने की सौगात दी गई। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, सांसद आशीष दुबे, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडेय, सुशील तिवारी इंदु, नीरज लोधी, जे डी ए अध्यक्ष संदीप जैन, भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर मौजूद रहे।


Created On :   1 Aug 2026 5:28 PM IST

Tags

Next Story