- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- जुलाई 2026 सत्र के लिए नए प्रवेश और...
इग्नू एडमिशन: जुलाई 2026 सत्र के लिए नए प्रवेश और पुनरपंजीकरण की अंतिम तिथि कल, तुरंत करें आवेदन

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के जुलाई 2026 सत्र के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में नए प्रवेश और पुनरपंजीकरण (Re-registration) की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस संबंध में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जबलपुर के डॉ. हरीश कुमार केवट ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक विद्यार्थी समय रहते आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर सकते हैं।
शिक्षार्थी अपनी आवश्यकता और पाठ्यक्रम के अनुसार नीचे दिए गए समर्थ पोर्टल्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं:
ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) पाठ्यक्रम: https://ignouadmission.samarth.edu.in
ऑनलाइन पाठ्यक्रम (Online Programmes): https://ignouiop.samarth.edu.in
फ्रीडम लर्निंग इनीशिएटिव प्रोग्राम (FLIP): https://ignouflip.samarth.edu.in
पुनरपंजीकरण (Re-registration) पोर्टल: https://ignou.samarth.edu.in
क्यों खास है इग्नू?
NAAC द्वारा 'A++' ग्रेड और NIRF रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त इग्नू, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अनूठी शिक्षण पद्धतियों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। विश्वविद्यालय की मुख्य विशेषताएँ:
7 DTH TV चैनल्स: शैक्षणिक प्रसारण के लिए समर्पित चैनल।
विशाल छात्र संख्या: प्रतिवर्ष लगभग 10 लाख विद्यार्थियों का पंजीकरण।
सफलता का कीर्तिमान: अब तक 46 लाख से अधिक विद्यार्थियों को डिग्रियाँ और प्रमाण पत्र प्रदान किए जा चुके हैं।
विविध पाठ्यक्रम: 300 से अधिक अध्ययन कार्यक्रम उपलब्ध।
मजबूत ढाँचा: 21 विद्यापीठ (Schools of Studies), देशव्यापी 58 क्षेत्रीय केंद्र, 2300 से अधिक अध्ययन केंद्र और 25 अंतर्राष्ट्रीय केंद्र।
विद्यार्थियों के लिए विशेष सलाह
क्षेत्रीय केंद्र जबलपुर के अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि (31 जुलाई 2026) का इंतजार किए बिना समय पर अपना फॉर्म भरें, ताकि सर्वर या तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके। गुणवत्तापूर्ण और मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने करियर को नई दिशा देने के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।
Created On :   30 July 2026 5:51 PM IST









