- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- जबलपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर...
Jabalpur news: जबलपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान
डिजिटल डेस्क जबलपुर। शहर में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और निजी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को मालवीय चौक यातायात थाना द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व यातायात डीएसपी संतोष शुक्ला ने किया।
इस दौरान निजी स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें हेलमेट पहनने, ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा बिना लाइसेंस वाहन न चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान के तहत छात्रों के अभिभावकों एवं अन्य परिजनों को भी स्कूल में बुलाया गया। यातायात पुलिस ने उनसे अपील की कि वे अपने नाबालिग बच्चों को बिना ड्राइविंग लाइसेंस दोपहिया वाहन चलाने के लिए न दें और हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने के लिए प्रेरित करें।
डीएसपी संतोष शुक्ला ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जनजागरूकता बेहद आवश्यक है। अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें, जिससे दुर्घटनाओं पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा सके।
Created On :   29 July 2026 5:46 PM IST








