Jabalpur news: मछरहाई मार्केट में गिरा दो मंजिला भवन

रिपयरिंग का काम कर रहे मजदूर बाल - बाल बचे

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर

लॉर्डगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मछरहाई मार्केट में एक दो मंजिला पुराना भवन अचानक गिर गया। हादसे से पहले भवन में कुछ मजदूर रिपेयरिंग का काम कर रहे थे। लेकिन वह समय रहते काम छोड़कर बाहर निकल आए जिससे किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई ।मौके पर मौजूद संजय जैन ने बताया कि ये भवन यतींद्र जैन और गुड्डा जैन का है, जो पुराना हो चुका था और काफी समय से खाली था। उनके द्वारा इसकी रिपेयरिंग का काम कराया जा रहा था। दोपहर 12 बजे के आसपास जब मजदूर भवन की रिपेयरिंग का काम कर रहे थे तभी भवन के ऊपर का हिस्सा अचानक हिलने लगा इसके बाद मजदूर तत्काल बाहर निकल आए और देखते ही देखते भवन ढह गया। गनीमत ये थी भवन के आसपास कोई मौजूद नहीं था। इस घटना के बाद मौके पर व्यापारियों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम का अमला मौके पर पहुंच गया। नगर निगम द्वारा सड़क पर फैले मलबे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि भवन करीब 60 साल पुराना था और पूरी तरह से खाली था। इसके ऊपरी हिस्से में मकान और नीचे के हिस्से में कुछ दुकानें बनी थी।

Created On :   29 July 2026 2:31 PM IST

Tags

Next Story