JABALPUR NEWS: शहर में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मंदिर और आश्रमों में हुए विविध आयोजन, शिष्यों ने किया गुरु का वंदन

डिजिटल डेस्क जबलपुर। गुरु पूर्णिमा पर पूरी संस्कारधानी गुरु भक्ति में डूबी नजर आई। मंदिरों एवं आश्रम में पहुंचकर शिष्यों ने गुरु की पादुकाओं का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रमों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला सुबह से शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। जगतगुरु नरसिंह देवाचार्य, दंडी स्वामी कलिकानंद सरस्वती महाराज, स्वामी पगलानंद महाराज सहित शहर भर के संतो का पूजन वंदन किया गया। सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। B बगलामुखी मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने ब्रह्मचारी चैतन्यानंद कि पादुकाओं का पूजन किया।


Created On :   29 July 2026 6:34 PM IST

Tags

Next Story