जबलपुर न्यूज: जबलपुर नगर निगम में आउटसोर्स पर कार्य कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटरों ने काम बंदकर दर्ज कराया विरोध

दो माह से वेतन नहीं मिलने का लगाया आरोप

डिजिटल डेस्क जबलपुर। नगर निगम के 16 जोनों में सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटरों ने पिछले दो माह से वेतन का भुगतान नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। नगर निगम के विभिन्न विभागों में आउटसोर्स पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों ने गुरुवार को काम बंद कर दिया। आक्रोशित कम्यूटर ऑपरेटर निगमायुक्त कार्यालय के बाहर एकत्र हो गए। इस दौरान कर्मचारी संगठनों के साथ उन्होंने निगमायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। कंप्यूटर ऑपरेटर्स का ये भी कहना है कि उनके पीएफ और ई एस आई की कटौती भी नहीं की जा रही है।


Created On :   30 July 2026 3:57 PM IST

Tags

Next Story