- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- दोबारा अध्यक्ष बने मनीष मिश्रा,...
jabalpur news: दोबारा अध्यक्ष बने मनीष मिश्रा, सचिव पद पर शैलेन्द्र ठाकुर की जीत
जबलपुर। जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के चुनाव में मनीष मिश्रा लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। इसके साथ ही सचिव पद पर शैलेन्द्र सिंह ठाकुर ने जीत हासिल की है। चुनाव परिणामों की घोषणा होते ही जिला अदालत परिसर में जश्न का माहौल बन गया। शेष पदों की मतगणना गुरुवार को होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश उपाध्याय ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू की गई। शाम 4.30 बजे अध्यक्ष पद का परिणाम आया। अध्यक्ष पद पर मनीष मिश्रा ने 1188 मत हासिल किए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी नरेन्द्र जैन को 1023 मत मिले। इस प्रकार श्री मिश्रा ने 165 मतों से जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर ज्योति राय को 307, एचआर नायडू को 93, अभय शुक्ला को 27 और बीपी तिवारी को 15 मत मिले। सचिव पद पर शैलेन्द्र सिंह ठाकुर को 902 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को 721 वोट मिले। श्री ठाकुर की 181 मतों से जीत हुई। सचिव पद पर गोपाल पटेल को 328, यतेन्द्र अवस्थी को 315, राहुल श्रीवास्तव को 162, अमित साहू को 78, महेन्द्र कुमार अहिरवार को 67 और दीपांशु साहू को 9 वोट मिले।
अधिवक्ताओं की समस्याओं का करेंगे निराकरण-
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष मिश्रा और सचिव शैलेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा है कि उनकी पहली प्राथमिकता अधिवक्ताओं की समस्याओं का निराकरण कराना है। नए अधिवक्ताओं के लिए बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इसके अलावा जिला अदालत के ऑडिटोरियम का काम पूरा कराकर जल्द चालू कराना है।
Created On :   30 July 2026 12:17 AM IST









