- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- सड़कों पर आवारा पशुओं की धमाचौकड़ी,...
जबलपुर न्यूज: सड़कों पर आवारा पशुओं की धमाचौकड़ी, यातायात हो रहा बाधित,
डिजिटल डेस्क जबलपुर। संस्कारधानी की सड़कों पर इन दिनों आवारा पशुओं का आतंक बढ़ गया है। मुख्य मार्गों पर इनकी धमाचौकड़ी से न सिर्फ यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि हादसे भी हो रहे है। रांझी, गोकलपुर, रानीताल, बलदेवबाग, हरदौल मंदिर-चेरीताल, गोरखपुर बाजार और फ्लाई ओवर के नीचे तो स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है। वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर इन्हें बचाते हुए निकलना पड़ रहा है। राहगीरों का कहना है कि आवारा पशु सड़कों, डिवाइडर के आसपास और व्यस्त बाजारों में कब्जा जमाए रहते हैं। मवेशियों के झुंड सड़क के बीच में बैठ जाते हैं।राहगीरों को इन पशुओं को हटाकर रास्ता बनाना पड़ता है। रात के समय अंधेरे में हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। सबसे हैरानी की बात ये है कि नगर निगम की हाका गैंग जो आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए बनाई गई है, वे नदारद रहती है। इसी कारण सड़कों पर ये समस्या बढ़ती जा रही है।
Created On :   30 July 2026 5:18 PM IST










