Jabalpur News: ट्रैफिक जाम कर रहीं 5 यात्री बसों को किया जब्त

ट्रैफिक जाम कर रहीं 5 यात्री बसों को किया जब्त
यातायात पुलिस, जिला प्रशासन, निगम और आरटीओ की दीनदयाल चौक में कार्रवाई

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। सड़कों पर जहां-तहां खड़े होकर अपनी सवारियों को बिठाने व उतारने वाले बस चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को दीनदयाल चौक (माढ़ोताल) में यातायात पुलिस, जिला प्रशासन, नगर निगम व आरटीओ ने संयुक्त अभियान चलाकर 5 बसें जब्त कीं। इसके बाद उन्हें आरटीओ ऑफिस में खड़ा कराया गया है।

पुलिस के अनुसार एसपी संपत उपाध्याय एवं कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने पिछले दिनों एक बैठक में कुछ जरूरी निर्देश दिए थे। इनमें कहा गया था कि शहर में निर्धारित बस स्टैंड के अतिरिक्त किसी भी सार्वजनिक जगह पर यदि कोई बस चालक सवारियों को चढ़ाने व उतारने का कार्य करे तो उनके खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में एक संयुक्त टीम का गठन कर दीनदयाल चौक के पास औचक कार्रवाई शुरू की गई।

चालान वसूल कर जब्त कीं बसें| शाम करीब 4 बजे दीनदयाल चौक पहुंची टीम ने निरीक्षण किया तो यहां पर 5 बसों (बस क्रमांक एमपी-20-जेडएफ-9111, बस क्रमांक-एमपी-20-जेडडब्ल्यू-1917, बस क्रमांक-एमपी-20-पीए-1628, एमपी-04-पीए-2863, एमपी-34-पीए-4205 और एमपी-17-जेडएफ 9902) को सड़क पर यहां-वहां खड़ा पाया गया।

इसके बाद एक बस चालक से 10 हजार रुपए का समन शुल्क वसूलकर अन्य बसों को आरटीओ कार्यालय में खड़ा करवाया गया है। इसके साथ ही संबंधित बस चालकों को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि वे भविष्य में केवल बस स्टैंड में ही सवारियों को बैठाने के लिए अपने वाहन खड़ा करें। कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय दंडाधिकारी अधारताल पंकज मिश्रा, डीएसपी यातायात संतोष

कुमार शुक्ला, आरटीओ रिंकू शर्मा एवं नगर निगम की अतिक्रमण शाखा का संयुक्त दल शामिल रहा।

आईएसबीटी परिसर में बनी हंगामे की स्थिति|

कार्रवाई के बाद बस ऑपरेटर्स द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उनकी मांग थी कि अभी शादियों का सीजन चल रहा है और अनेक बसों को बारात ले जाने के लिए बुक कराया जा रहा है। इसीलिए इस तरह की कार्रवाई से बस ऑपरेटर्स को नुकसान होने के साथ ही आम लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिसे देखते हुए बसों के खिलाफ कार्रवाई अभी न की जाए।

Created On :   21 April 2026 7:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story