Jabalpur News: दुबई में कलाकार को प्रेम जाल में फंसाकर किया दैहिक शोषण

ग्वारीघाट थाने में महाराष्ट्र के आरोपी के खिलाफ एफआईआर

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। शहर में रहने वाली एक 29 वर्षीय कलाकार को दुबई में महाराष्ट्र निवासी युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया। आरोपी ने मंदिर में अंगूठी पहनाकर मैरिज करने का दावा किया और युवती के गर्भवती होने पर शादी से मुकर गया। पीड़िता ने ग्वारीघाट थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह वर्ष 2023 में एक शो के सिलसिले में दुबई गई थी। वहां उसकी पहचान नासिक महाराष्ट्र निवासी शोहसिन हसीन इकबाल सैय्यद पिता इकबाल कादिर उम्र 41 वर्ष से हुई थी। दुबई के बाद जब युवती मुंबई पहुंची तो आरोपी ने वहां भी उससे मुलाकात की और बातों के जाल में फंसाया।

उसके बाद नवंबर 2023 में जब युवती जबलपुर लौट रही थी। उस दौरान आरोपी बहाना बनाकर उसके साथ शहर आया और ग्वारीघाट स्थित होटल आकाश गंगा ले गया। वहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे मुंबई और नासिक भी ले गया। वहां एक मंदिर में युवती को अंगूठी पहनाई और वादा किया कि वे जल्द ही धूमधाम से शादी करेंगे।

कोर्ट मैरिज करने का दिया झांसा

जून 2024 में युवती गर्भवती हो गई। उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने जल्द कोर्ट मैरिज करने की बात की। उसके बाद वह बहानेबाजी करने लगा। इस बीच युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया। वहीं पीड़िता ने जब उससे शादी करने की बात की तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

Created On :   21 April 2026 6:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story