Jabalpur News: रहवासी क्षेत्र में बनाया प्लास्टिक की कुर्सी का गोदाम, मामूली चिंगारी बरपा सकती है कहर

रहवासी क्षेत्र में बनाया प्लास्टिक की कुर्सी का गोदाम, मामूली चिंगारी बरपा सकती है कहर
बल्देवबाग, गुजराती कॉलोनी क्षेत्र दहशत में, नहीं हो रही कार्रवाई

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। बल्देवबाग के समीप स्थित हरदौल मंदिर के सामने स्थित गुजराती कॉलोनी में प्लास्टिक की कुर्सियों का गोदाम चलाया जा रहा है। यहां पर मामूली सी चिंगारी भी कहर बरपा सकती है। इससे क्षेत्रीय नागरिक दहशत में हैं। इसके बाद भी प्लास्टिक की कुर्सियों के गोदाम के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि गुजराती कॉलोनी रहवासी क्षेत्र है।

यहां पर लंबे समय से ज्वलनशील प्लास्टिक की कुर्सियों का गोदाम चलाया जा रहा है। इससे यहां पर कभी भी आग लग सकती है। गोदाम में अग्निशमन यंत्र नहीं होने से आग पूरी कॉलोनी में फैल सकती है। इससे भय का माहौल बना हुआ है। रहवासी क्षेत्र से गोदाम हटाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम से कई बार शिकायत की जा चुकी है।

फायर एनअोसी भी नहीं- नागरिकों का कहना है कि रहवासी क्षेत्रों में नागरिक सुरक्षा को ताक पर रखकर गोदाम चलाए जा रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि गोदाम संचालक ने नगर निगम से फायर एनओसी भी नहीं ली है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि प्लास्टिक कुर्सी के गोदाम में दिन में भी लोडिंग-अनलोडिंग का काम चलता रहता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जागरूक बनें, इस नंबर पर दे सकते हैं जानकारी

यदि आपकी दुकान या घर के आसपास ज्वलनशील सामग्रियों के गोदाम का संचालन किया जा रहा है, तो आप जागरूक नागरिक होने का परिचय देते हुए इसकी जानकारी दैनिक भास्कर के व्हॉट्सअप नंबर -9827381945 पर दे सकते हैं। आपका नाम और नंबर गोपनीय रखा जाएगा।

Created On :   21 April 2026 7:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story