20 साल बाद ये तस्वीर: 21 गेट पूरे खोल दिए जाएं तो भी बाहर नहीं जा पाएगा डैम का एक बूंद पानी

21 गेट पूरे खोल दिए जाएं तो भी बाहर नहीं जा पाएगा डैम का एक बूंद पानी
लखनपुर गांव के डूब क्षेत्र का शिव मंदिर दिखने लगा, जहां हमेशा पानी रहता है वहां नजर आ रहे टीले

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। बारिश के इंतजार में खुद बरगी बांध का बुरा हाल है। बांध का वॉटर लेवल इतने नीचे लुढ़क चुका है कि पूरे 21 गेट भी खोल दिए जाएं तो पानी की एक बूंद तक बाहर नहीं आ सकेगी। बांध का पानी भीषण गर्मी में किनारे के हिस्सों में दो दशकों बाद ऐसा घटा कि लखनपुर गांव के डूब क्षेत्र का एक शिव मंदिर दिखने लगा। आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों का कहना है कि यह कम से कम 20 सालों बाद ऐसी स्थिति देखने मिली है।

बरगी डैम के ऐसे हैं हाल

{12% तक पहुंच गया है बांध का वाॅटर लेवल। शुक्रवार को यह 407.50 मीटर रिकाॅर्ड किया गया।

{ 22% जल स्तर बीते साल में आज के दिन रिकाॅर्ड किया गया था।

{ 04 मीटर पानी बचा है न्यूनतम लेवल से बरगी बांध में।

394 मी. में भी आता रहेगा नर्मदा में पानी

पाॅवर जनरेशन के बाद 394 मीटर से नीचे तक भी पानी नदी में छोड़ा जाता रहेगा। फिलहाल नर्मदा में 95 घन मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से पानी छोड़ा जा रहा है। जल प्रबंधन से जुड़े राजाराम रोहित के अनुसार बांध में पानी जरूर कम हुआ है, लेकिन चिंता जैसी कोई स्थिति नहीं है। न्यूनतम जल स्तर 403.55 मीटर के नीचे आने के बाद भी जलापूर्ति बनी रहेगी।

कभी धूप-कभी छांव, ऐसे ही दौर में नाव

वक्त-वक्त की बात है, कभी लहरों पर उछलने वाली नावें भी आज पानी को मोहताज हैं। हालांकि इनमें से कुछ में तकनीकी खामियां होने से उन्हें ऐसे हाल में छोड़ दिया गया।

Created On :   27 Jun 2026 5:55 PM IST

Tags

Next Story