Jabalpur News: इंडसइंड जनरल ने बीमित को नहीं किया इलाज का भुगतान

इंडसइंड जनरल ने बीमित को नहीं किया इलाज का भुगतान
आरोप : सारे दस्तावेज देने के बाद भी पीड़ित को परेशान कर रही बीमा कंपनी

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। अनेक दावों के बाद भी समय आने पर बीमा कंपनी पॉलिसीधारकों के साथ धोखा कर रही है। यह आरोप बीमितों के द्वारा लगाया जा रहा है। परेशान होकर बीमित बीमा लोकपाल सहित अनेक स्थानों में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। ऐसी ही शिकायत महाराष्ट्र नागपुर रामटेक निवासी शत्रुघ्न कुमार ने बीमा लोकपाल में की है।

उन्होंने अपना स्वास्थ्य बीमा इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस कंपनी से कराया हुआ है। पॉलिसी का प्रीमियम भी समय पर देते आ रहे हैं। बीमित सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो गया था। इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इलाज के दौरान अस्पताल से कैशलेस के लिए मेल किया गया था पर उन्हें कैशलेस की सुविधा नहीं मिली।

बीमित को अपने खर्च पर इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद अस्पताल से मिले बिलों को बीमा कंपनी में सबमिट किया गया तो कंपनी के क्लेम डिपार्टमेंट ने क्लेम नंबर 2012260022564 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया था। वे लगातार संपर्क कर रहे हैं पर जिम्मेदार अधिकारी उन्हें उचित जवाब नहीं दे रहे हैं। बीमित आज भी पूरे भुगतान को प्राप्त करने के लिए भटक रहा है। वहीं कंपनी प्रवक्ता से इस संबंध में संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।

इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं

स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।

Created On :   15 April 2026 4:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story