- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- पुलिस ने 1 करोड़ 37 लाख की एमडी...
Bhopal News: पुलिस ने 1 करोड़ 37 लाख की एमडी ड्रग जप्त की, 9 जिलों में हुई कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ अलग-अलग जिलों में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक हफ्ते में 1 करोड़ 37 लाख से अधिक के मादक पदार्थ और अन्य संपत्ति जब्त हुई है।
जबलपुर में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 10 लाख रूपए) पकड़ी। सीधी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 ग्राम से अधिक स्मैक पकड़ी। 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। टीकमगढ़ में 20 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजे के पौधे जब्त किए गए। उज्जैन में पुलिस ने महिला सहित 4 आरोपियों को 55 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया।
भोपाल में पुलिस ने एक मेडिकल संचालक को गिरफ्तार किया, जो बिना डॉक्टर पर्चे के नशीली दवा ऑनरेक्स को अवैध रूप से बेच रहा था। आरोपी के कब्जे से 211 शीशी ऑनरेक्स जब्त की गई। 1.630 किलोग्राम अवैध चरस जब्त की गई।
इंदौर में क्राइम ब्रांच इंदौर ने एमडी ड्रग्स पकड़ी। इनके कब्जे से 57.73 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद की जिसकी कीमत लगभग 5 लाख 80 हजार रूपये रही। थाना सदर बाजार पुलिस ने 12.74 ग्राम एमडी जब्त की। थाना तेजाजी नगर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 5.82 किलोग्राम गांजा जब्त किया।
मंदसौर में पुलिस ने 7 लाख का 86 किलोग्राम डोडाचूरा पकड़ा। खरगोन में पुलिस ने 5 किलो 240 ग्राम गांजा जब्त किया। राजगढ़ में 8.77 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग 88 हजार रूपए) पकड़ी गई।
विदिशा पुलिस ने एक संगठित अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट के विरुद्ध प्रभावी संयुक्त कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान कुल 92.01 ग्राम ब्राउन शुगर (अनुमानित कीमत 9 लाख 15 हजार रूपए) जब्त की।
Created On :   16 April 2026 12:32 AM IST











