Jabalpur News: इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने नहीं किया इलाज का भुगतान

इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने नहीं किया इलाज का भुगतान
पीड़िता ने कहा- जमा दस्तावेज को बार-बार मांगकर जिम्मेदार अधिकारी कर रहे परेशान

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बीमितों को बीमा कंपनियों के द्वारा लाभ नहीं दिया जा रहा है। यह आरोप बीमितों के द्वारा लगाया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत महाराष्ट्र नवी मुंबई निवासी कबीर अहमद ने की है। उन्होंने इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी क्रमांक 150122528240029202 का प्रीमियम वे जमा करते आ रहे हैं।

पॉलिसी सदस्य शबनम का स्वास्थ्य खराब होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बीमा कंपनी को कैशलेस के लिए मेल किया पर जिम्मेदार अधिकारियों ने बिल सबमिट करने पर पूरा भुगतान देने का दावा किया था। बीमिता को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा और इलाज के बाद बीमा कंपनी में सारे दस्तावेज जमा किए तो वहां से क्लेम नंबर 201260018396 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया गया था।

बीमित सदस्य लगातार संपर्क कर रहे हैं पर उन्हें आज तक अपने इलाज का भुगतान प्राप्त नहीं हो सका। टोल फ्री नंबरों पर भी सही जवाब नहीं दिया जा रहा है। जमा दस्तावेज बार-बार मांगकर परेशान किया जा रहा है। वहीं इस संबंध में बीमा कंपनी के प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।

इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं

स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Created On :   20 April 2026 6:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story