- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- खंडवा
- /
- एमपी के खंडवा में दुर्गा प्रतिमा...
Khandwa Accident: एमपी के खंडवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, 8 बच्चियां समेत 11 की हुई मौत

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दर्दनाक बड़ा हादसा हो गई हैं। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई हैं। इसमें 8 बच्चियों सहीत 11 लोगों को जान चली गईं। इनमें 9 साल के बच्चे से लेकर 25 साल तक के युवा शामिल है। तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे का 35 से 40 लोग शिकार हुए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना खंडवा जिले के पंधाना के जामली गांव की है। आज गुरुवार शाम करीब 3.30 बजे राजगढ़ गांव से देवी की प्रतिमा विसर्जन के लिए ट्रैक्टर-ट्राली से अर्दली तालाब पर लेकर आए थे। जहां पर ट्रैक्टर को पानी में उतारा गया। इसके तुरंत बाद ही वह पलट गया। इसमें सवार सभी लोग पानी में गिर गए, उन्हें बचाने के लिए 10-15 लोग तालाब में कुद गए। शाम करीब 5 बजे पुलिस प्रशासन ने जेसीबी से रेक्स्यू शुरू किया।
इस घटना के साक्षी प्रदीप जगधन्ने ने जानकारी दी है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली जहां पर गिरी थी, वहां पर पानी की गहराई करीब 50 फीट है। इस दुर्घटना के बाद 9 लोगों को तालाब से बाहर निकाला। सभी घायल लोगों को पंधाना अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए। जहां से तीन लोगों को जिला अस्पताल खंडवा रैफर कर दिया।
इस हादसे में जान गवाने वाले लोग
- आयुष पिता भारत (9)
- रेव सिंग मुंशी सिंह (13)
- दिनेश पिता शांतिलाल (13)
- शर्मिला पिता प्यार सिंह (15)
- संगीता पिता ज्ञान सिंह (16)
- किरण रेमसिंग (16)
- उर्मिला रेलसिंग (16)
- गणेश पिता तेर सिंह (20)
- पाटली कैलाश (25)
- आरती पिता प्यार सिंह
- चंदा
इस मामले में जिले के कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन रात 9 बजे तक चलाया गया। उन्होंने आगे बताया कि ट्रैक्टर ड्राइवर को तालाब की गहराई के बारे में जानकारी नहीं थी। अति उत्साब में होने के कारण ट्राली पलट गई। इसके साथ ही जिनते भी लोग सवाल थे, वे सभी तालाब में गिर गए।
Created On :   2 Oct 2025 10:08 PM IST