लखनादौन न्यूज,: लखनादौन पुलिस की "कमीशनखोरी" के चलते पनपा जुआ का मकड़जाल,जिले के कप्तान को गुमराह कर बन बैठे अधिकारी मलाईदार

लखनादौन पुलिस की कमीशनखोरी के चलते पनपा जुआ का मकड़जाल,जिले के कप्तान को गुमराह कर बन बैठे अधिकारी मलाईदार
शिव विनायक लॉज की फड़ पर रेड से पहले ही लीक हो जाती थी सूचना, एसपी के आदेश पर पड़ोसी थाना से आदेगांव पुलिस ने की कार्रवाई

लखनादौन - एनएच हाईवे स्थित पहाड़ी चौराहा के शिव विनायक रेस्टोरेंट & लॉज में पिछले कई महीनों से खुलेआम जुआ फड़ संचालित हो रही थी। गंभीर आरोप है कि इसकी पूरी जानकारी स्थानीय पुलिस को थी।

सूत्रों के अनुसार लखनादौन पुलिस के कुछ अधिकारियों की "कमीशनखोरी" इतनी गहरी थी कि इसकी भनक न तो लखनादौन एसडीओपी को लगी और न ही जिला कप्तान तक कोई खबर पहुंची। इसी संरक्षण के चलते जुआरियों के हौसले बुलंद थे और उनका आना-जाना रोजाना बदल-बदल कर जारी था।

दावा है कि खिलाड़ी पुलिस को हफ्ते के हिसाब से "हिस्सेदारी" पहुंचाते थे। यही कारण था कि कार्रवाई से पहले ही सूचना लीक हो जाती थी। सवाल उठता है कि लखनादौन क्षेत्र में और कितनी जगहों पर इस तरह की फड़ चल रही हैं और कहां-कहां "कमीशन" पहुंच रहा है।

क्या लेंगे संज्ञान सिवनी कप्तान?

मामला जब निष्पक्ष छवि वाले सिवनी एसपी कृष्ण लाल चंदानी और लखनादौन एसडीओपी तक पहुंचा तो उन्होंने तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उच्चाधिकारियों के आदेश पर पड़ोसी थाना आदेगांव की विशेष टीम गठित कर दबिश दी गई।

अब देखना होगा कि मिलीभगत के पुख्ता सबूत मिलने के बाद सिवनी कप्तान लखनादौन थाना के जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई करते हैं।

छापे में जब्त

लॉज के कमरे में ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाते 10 जुआरी रंगे हाथों पकड़े गए। मौके से:

- ₹50,640 नगद- 12 मोबाइल फोन- 3 बाइक - 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए

पुलिस ने सभी के खिलाफ अपराध क्रमांक 312/2026 के तहत जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर पंजीबद्ध किया।

### गिरफ्तार आरोपी

1. नीलेश उर्फ लीलाधर झारिया पिता देवी लाल झारिया, 32 वर्ष, वार्ड 5 कॉलेज के सामने, लखनादौन

2. प्रेमसिंह पिता ज्ञानसिंह राजपूत, 45 वर्ष, ग्राम खैरनरा, लखनादौन

3. नितिन रजक पिता संतोष रजक, 38 वर्ष, सुनारी मोहल्ला, लखनादौन

4. शुभम राजपूत पिता पीतम राजपूत, 26 वर्ष, गंगई, लखनादौन

5. शेरसिंह उर्फ गुड्डू राठौर पिता रज्जु राठौर, 30 वर्ष, पटपुरा, लखनादौन

6. सुनील अहिरवार पिता रमेश अहिरवार, 44 वर्ष, वार्ड 2, लखनादौन

7. शिवम तिवारी पिता शिवप्रसाद तिवारी, 26 वर्ष, वार्ड 4, लखनादौन

8. राहुल जायसवाल पिता पीतम जायसवाल, 32 वर्ष, वार्ड 4, लखनादौन

9. गोविंद गोलहानी पिता दादूराम गोलहानी, 32 वर्ष, पाना बुढ़वानी, लखनादौन

10. योगेंद्र कुमार बरमैया पिता अरविंद बरमैया, वार्ड 2 शंकर मंदिर के पास, लखनादौन





Created On :   5 Aug 2026 3:07 PM IST

Tags

Next Story