- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- लखनादौन
- /
- प्रिंसिपल की लापरवाही से परेशान...
लखनादोंन: प्रिंसिपल की लापरवाही से परेशान महिला शिक्षक व छात्राएं
डिजिटल डेस्क,लखनादोंन। लखनादोंन ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम खमरिया गोसाई के शासकीय उ.मा.विद्यालय मे क्लास रूम के अंदर अस्लील शब्दो को दीवारो मे तीन शिक्षिकाओं का नाम सहित लिखा पाया गया, जिसकी समूची मामले की शिक्षकों ने प्रिंसिपल से किया, परन्तु प्रिंसिपल ने कार्यवाही करने से साफ इंकार कर दिया
शिक्षिकोंओं के साथ इस तरह की अनेको बार घटनाएं हो चुकी है, वावजूद किसी भी तरह का प्रिंसिपल की ओर से कोई भी आज दिनांक तक कार्यवाही नही की गई।
वही दूसरी ओर परिसर के अंदर शराबियों का जमावडा लगने के चलते बोतल पड़ी रहती है, इस तरह के मामले को लेकर शिक्षिकाओं ने प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाया, वही दूसरी ओर छात्राओं ने भी अवगत कराया की टॉयलेट पर गंदगी लगे रहना और सुविधाएं नही होने के चलते खुले मे जाने को मजबूर होना पड़ता है।
इस तरह से अनेको समस्याओं से जूझना पड़ता है, जब इस बात की खबर की पड़ताल दैनिक भास्कर ने की तो प्रिंसिपल थानसिंह पटेल ने समूचे मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करने की बात रखी
हालांकि, इस तरह की अनैतिक घटनाएं विगत वर्षो से संचालित होते आ रही है, परंतु प्रिंसिपल साहब संज्ञान नही लेने व मिलीभगत के चलते छात्रों के साथ महिला शिक्षको को परेशानियों का सामना निरंतर करना पड़ रहा हैl
Created On :   13 Jan 2024 2:44 PM IST






