- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मंडला
- /
- महिष्मती घाट में नर्मदा स्नान के...
मंडला न्यूज: महिष्मती घाट में नर्मदा स्नान के दौरान अधेड़ की डूबने से मौत

भास्कर न्यूज मंडला |शहर के महिष्मती घाट में मंगलवार शाम करीब 5 बजे नर्मदा स्नान के दौरान एक अधेड़ की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
मृतक की पहचान सोहन मरावी (52) निवासी ग्राम धनोरा, जिला सिवनी के रूप में हुई है। बताया गया कि सोहन मरावी इलाज के सिलसिले में मंडला आए थे। उपचार के बाद वे नर्मदा स्नान के लिए महिष्मती घाट पहुंचे, जहां स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच में मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Created On :   4 Aug 2026 7:36 PM IST












