बॉम्बे हाईकोर्ट: यादव संघ मुंबई के चुनाव में दो प्रत्याशियों को मिली बड़ी राहत

यादव संघ मुंबई के चुनाव में दो प्रत्याशियों को मिली बड़ी राहत
  • अदालत ने चैरिटी कमिश्नर दो प्रत्याशियों को आटो रिक्शा चुनाव चिन्ह आवंटित करने का दिया निर्देश
  • प्रत्याशियों ने ऑटो रिक्शा चुनाव चिन्ह के लिए दाखिल किया था याचिका

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट से 7 जनवरी को होने वाले यादव संघ मुंबई के चुनाव में दो प्रत्याशियों को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने बुधवार को चैरिटी कमिश्नर को उन्हें ऑटो रिक्शा चुनाव चिन्ह आवंटित करने का निर्देश दिया। यादव संघ का चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशियों ने अदालत में याचिका दायर कर ऑटो रिक्शा चुनाव चिन्ह की मांग की थी। न्यायमूर्ति कमल खाता और न्यायमूर्ति जितेंद्र जैन की अवकाश कालीन खंडपीठ के समक्ष बुधवार को सुभाष श्याम नारायण यादव की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील प्रमोद पाटिल ने दलील दी कि उत्तर भारतीयों की मुंबई में यादव संघ प्रतिष्ठित संस्था है। इसके 13 हजार 483 आजीवन सदस्य हैं। चैरिटी कमिश्नर ने संघ का 7 जनवरी को चुनाव रखा है। इस चुनाव में 31 प्रत्याशी उम्मीदवार हैं। इसमें यादव संघ प्रगति पैनल से सुभाष यादव और अवधेश यादव समेत नौ उम्मीदवारों ने चैरिटी कमिश्नर से ऑटो रिक्शा चुनाव चिन्ह की मांग की थी, लेकिन इसमें से दो प्रत्याशियों को आटो रिक्शा चुनाव चिन्ह देने के बजाय वलून और अलमारी दे दिया। सुभाष यादव और अवधेश अरविंद यादव ने चैरिटी कमिश्नर से बैलून और अलमारी की जगह ऑटो रिक्शा चुनाव चिन्ह की मांग की, तो उन्होंने बैलेट पेपर तैयार होने का हवाला देते हुए चुनाव चिन्ह बदलने से इनकार कर दिया। खंडपीठ ने याचिकाकर्ता के वकील की दलील को स्वीकार करते हुए चैरिटी कमिश्नर को उन्होंने ऑटो रिक्शा चुनाव चिन्ह अलॉट करने और बैलेट पेपर फिर से छापने का निर्देश दिया।

Created On :   27 Dec 2023 4:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story