- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- प्रारूप मतदाता सूची 5 अगस्त और...
महाराष्ट्र: प्रारूप मतदाता सूची 5 अगस्त और अंतिम सूची 7 अक्टूबर को होगी जारी, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में एसआईआर कार्यक्रम की घोषणा

New Delhi News. महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसमें महाराष्ट्र के साथ ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, झारखंड, नागालैंड, त्रिपुरा, दिल्ली, दादर नगर हवेली व दमन दीव और चंडीगढ़ शामिल है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने गुरुवार को इन सभी राज्यों में चरणबद्ध तरीके से एसआईआर की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश जारी किया।
केंद्रीय चुनाव आयोग ने कहा कि एसआईआर के तीसरे चरण का कार्यक्रम, जनगणना की चल रही हाउस लिस्टिंग (मकान गणना) के साथ साझा फील्ड मशीनरी को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है, जिससे दोनों ही प्रक्रिया में कोई परेशानी न आए। आय़ोग ने बताया कि मतदाता सूचियों का एसआईआर तीसरे चरण में हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश को कवर करेगा। इस दौरान 3,94,541 बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर 36,73,87,831 मतदाताओं से संपर्क करेंगे। इसमें उनकी सहायता 3,42,409 बूथ स्तरीय एजेंटे (बीलए) करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सभी राजनीतिक दलों से नियुक्त करने का आग्रह किया है।
तीसरे चरण में कुल 36,73,87,831मतदाता
आयोग ने बताया कि एसआईआर के तीसरे चरण में शामिल होने वाले मतदाताओं की कुल संख्या 36,73,87,831 है। इसमें महाराष्ट्र में 9,86,64,413, आंध्र प्रदेश में 4,16,16,061, अरुणाचल प्रदेश में 8,87,607, चंडीगढ़ में 5,18,663, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में 4,27,849, हरियाणा में 2,06,63,155, झारखंड में 2,64,89,777 मतदाता, कर्नाटक में 5,55,74,064, मणिपुर में 20,91,999, मेघालय में 23,43,252, मिजोरम में 8,75,004,नागालैंड में 13,56,858, दिल्ली में 1,48,23,234, ओडिशा में 3,34,33,659, पंजाब में 2,14,56,297, सिक्किम में 4,71,094, त्रिपुरा में 28,97,674, तेलंगाना में 3,39,20,705 और उत्तराखंड 79,76,466 मतदाता हैं।
आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में प्रारूप निर्वाचक नामावली 5 जुलाई को प्रकाशित होगी, जबकि अंतिम निर्वाचक नामावली 6 सितंबर को जारी की जाएगी। दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के लिए प्रारूप निर्वाचक नामावली 10 जुलाई और अंतिम निर्वाचक नामावली 11 सितंबर को प्रकाशित होगा।
उत्तराखंड के लिए प्रारूप निर्वाचक नामावली 14 जुलाई और अंतिम निर्वाचक नामावली 15 सितंबर को जारी होगा। आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए प्रारूप निर्वाचक नामावली 21 जुलाई को प्रकाशित होगी, जबकि अंतिम निर्वाचक नामावली 22 सितंबर को जारी की जाएगी।
तेलंगाना और पंजाब के लिए प्रारूप निर्वाचक नामावली 31 जुलाई और अंतिम निर्वाचक नामावली 01 अक्टूबर को प्रकाशित होगा। कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली के लिए प्रारूप निर्वाचक नामावली 5 अगस्त को और अंतिम निर्वाचक नामावली 7 अक्टूबर को जारी होगा।
नागालैंड के लिए प्रारूप निर्वाचक नामावली 20 सितंबर और अंतिम निर्वाचक नामावली 22 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी। त्रिपुरा के लिए प्रारूप निर्वाचक नामावली 21 अक्टूबर को प्रकाशित होगा, जबकि अंतिम निर्वाचक नामावली 23 दिसंबर को जारी की जाएगी।
महाराष्ट्र में सर्वाधिक बीएलओ और बीएलए होंगे तैनात
केंद्रीय चुनाव आयोग ने बताया कि 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान महाराष्ट्र में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 97,924 बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) की तैनाती की जाएगी। ये बीएलओ घर-घर जाकर राज्य के 9,86,64,413 मतदाताओं से संपर्क करेंगे। इसमें उनकी सहायता 96,949 बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) करेंगे, जिनको राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त किया जाएगा।
Created On :   14 May 2026 6:20 PM IST
Tags
- Mumbai News
- Thane News
- Navi Mumbai News
- Mira-Bhayandar News
- Kalyan-Dombivli News
- Vasai-Virar News
- Ulhasnagar News
- Bhiwandi News
- Panvel News
- Ambernath News
- Badlapur News
- Karjat News
- Alibaug News
- Palghar News
- Dahanu News
- South Mumbai News
- Dadar News
- Bandra News
- Andheri News
- Borivali News
- Malad News
- Goregaon News
- Kandivali News
- Kurla News
- Ghatkopar News
- Mulund News
- Chembur News
- Powai News
- Colaba News
- Byculla News
- Parel News
- Worli News
- Lower Parel News
- Santacruz News
- Vile Parle News
- Jogeshwari News
- Bhandup News
- Vikhroli
- नई दिल्ली
- नई दिल्ली समाचार
- New Delhi News
- मुंबई
- महाराष्ट्र समाचार
- नागपुर
- Nagpur News
- Maharashtra News










