New Delhi News: दिल्ली - मुंबई एक्सप्रेस-वे के काम में कुछ कारणों के वजह से हुई थोड़ी देरी - गडकरी

दिल्ली - मुंबई एक्सप्रेस-वे के काम में कुछ कारणों के वजह से हुई थोड़ी देरी - गडकरी
  • 48 पैकेजों में विभाजित है योजना, कुछ पैकेजों में हुई देरी
  • कुछ पैकेजों में हुई देरी
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के काम में कुछ कारणों की वजह से देरी हुई

New Delhi News. केंद्र सरकार ने स्वीकार किया है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के काम में कुछ कारणों की वजह से देरी हुई है। इसमें भूमि अधिग्रहण, पेड़ काटने की अनुमति में देरी, जनोपयोगी सुविधाओं के स्थानांतरण में विलंब और रियायत कर्ता चूक से संबंधित मुद्दे प्रमुख वजह हैं। लोकसभा में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी। कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड के पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस परियोजना को लगभग 1350 किमी की लंबाई वाले 48 पैकेजों में विभाजित किया गया है। कुछ पैकेजों में देरी हुई है।

गडकरी ने कहा कि अब तक कार्यान्वयन की लागत समग्र कॉरिडोर की स्वीकृत लागत के भीतर है। लगभग 875 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे यातायात के लिए खोल दिया गया है। इसके अतिरिक्त, गुजरात में 3 पैकेजों के कार्य को छोड़कर, जो वित्तीय वर्ष 2027-28 मे पूरा होने का लक्ष्य है, दिल्ली से वडोदरा तक के खंड के लिए पूर्ण होने की संशोधित निर्धारित तिथि मई, 2026 और वडोदरा से मुंबई तक के खंड के लिए पूर्ण होने की संशोधित तिथि जून, 2026 है।

Created On :   12 Feb 2026 6:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story