- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- वर्धा
- /
- साहू ने कहा - पीएमएवाई-यू योजना के...
पीएमएवी-यू 2.0: साहू ने कहा - पीएमएवाई-यू योजना के तहत वर्धा के लिए क्रमशः 13,478 और 881 आवास स्वीकृत

New Delhi News. महाराष्ट्र के वर्धा लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) और पीएमएवी-यू 2.0 के तहत क्रमशः 13,478 और 881 आवास स्वीकृत किए है। इसके साथ ही पीएमएवाई-यू के लिए 215.58 करोड़ रुपए और पीएमएवाई-यू 2.0 के लिए कुल 12.22 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।
लोकसभा में गुरुवार को आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने यह जानकारी दी। राकांपा (शरद) सांसद अमर काले के पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने बताया कि पीएमएवाई-यू के तहत स्वीकृत राशि में से 178.05 करोड़ रुपए और पीएमएवाई-यू 2.0 के लिए 5.03 करोड़ रुपए की केंद्रीय सहायता जारी कर दी गई है।
यह भी पढ़े -सबका साथ, सबका विकास के दावे पर उठा सवाल, सामाजिक उपेक्षा का सामना कर रहा चंदौली का वंचित समाज
उन्होंने बताया की पीएमएवाई-यू और पीएमएवाई-2.0 के तहत क्रमशः 12,083 और 881 आवास निर्माणाधीन है, जबकि क्रमशः 10,322 और 80 आवास का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि पीएमएवाई-यू का उद्देश्य देश भर में पात्र शहरी लाभार्थियों को बुनियादी नागरिक सुविधाओं वाले हर मौसम रहने योग्य पक्का आवास प्रदान करना है।
Created On :   12 Feb 2026 8:19 PM IST













